जेठाना| मांगलियावास थाना क्षेत्र के नसीराबाद मार्ग पर मिनी ट्रक में अफीम डोडा-पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को नसीराबाद न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। गौरतलब है कि मांगलियावास थाने की प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में मांगलियावास पुलिस ने गुरुवार को मांगलियावास के नसीराबाद रोड पर तस्कर जोधपुर के खातियासनी निवासी सुजा राम पुत्र आईदान जाट को 8 कट्टों में भरा 110 किलो डोडा पोस्त समेत गिरफ्तार किया गया था। जांच अधिकारी गेगल थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि आरोपित से माल की खरीद व सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा रही है।