बाघसुरी। कस्बे के नसीराबाद चौराहा स्थित नवनिर्मित बाबा रामदेव मंदिर पर मंदिर कमेटी की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के रामकरण गुर्जर ने बताया कि भजन कलाकार गुलाब अजबा का बाड़िया, बीरम रावत धोलादाता, मेवाराम गुर्जर नाहरपुरा, रामदेव गुर्जर नाहरपुरा, सुजान भील, मिट्ठू गुर्जर नाहरपुरा, मानाराम मेम्बर, रामप्रसाद वैष्णव आदि ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। मंदिर कमेटी रामकरण गुर्जर, रामस्वरूप खटीक, ढगला गंवारिया, तुलसीराम बंजारा, अमरचंद वार्डपंच, कैलाश टाक आदि ने भजन गायकों का अभिनंदन किया।