नसीराबाद| सदर थाना पुलिस ने झगड़ा करने पर 3 भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम भवानीखेड़ा निवासी महिला साबा ने गांव के ही शेरू, कचरू और हमता उर्फ अलादीन पुत्रगण मिट्ठूलाल के विरुद्ध शिकायत दी थी। इस पर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची तो तीनों भाई पुलिस के सामने ही परिवादी महिला से झगड़ा करने लग गए। इस पर सदर थाना पुलिस ने तीनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।