गत 10 मई को दुर्घटना में घायल हुए भटियानी निवासी एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम भटियानी निवासी रामवीर पुत्र श्रीकिशन और नंदकिशोर गत 10 मई को बाइक पर शोकलिया से भटियानी आ रहे थे। ग्राम लोहरवाड़ा के पास उनकी बाइक के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल रामवीर को स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया था जहां से उसे अजमेर और अजमेर से जयपुर रैफर कर दिया था। जयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान रामवीर की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई सेठी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।