पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैम्प में सीख रहे सेल्फ डिफेंस के कौशल

कैम्प में सीख रहे सेल्फ डिफेंस के कौशल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल संघ प्रबंधकारिणी समिति और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर एवं समर कैम्प शुक्रवार को पांचवे दिन समाज सदस्यों एवं बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। समाज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल के अनुसार योग शिविर में प्रशिक्षक स्वतंत्र कुमार शर्मा समाज सदस्यों को योगाभ्यास करवा रहे हैं तथा योग से होने वाले लाभ एवं महत्व से अवगत करवा रहे हैं। योग शिविर में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष भाग लेकर याेगाभ्यास एवं प्राणायाम कर लाभान्वित हो रहे हैं। समाज के मंत्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि इसी प्रकार समर कैम्प समाज के बालक बालिकाएं भाग लेकर हैंडीक्राफ्ट, मेहंदी, कैलीग्राफी, चित्रकला, एरोबिक्स, डांस, सेल्फ डिफेंस आदि गतिविधियों में उत्साह से भाग ले रहे हैं। शिविर संयोजक प्रदीप मित्तल कुन्ना, मधु गोयल व बीना गर्ग ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षक स्वाति गर्ग, भाग्यश्री जिंदल, मीना बंसल, जितेंद्र, शिल्पा चौकड़ीवाल, रेणू चौकड़ीवाल, अमिता गर्ग और अपूर्वा अग्रवाल प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकल्पों में प्रशिक्षित कर रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश बंसल के अनुसार शुक्रवार को एक बैठक आयोजित कर आगामी 23 मई को योग शिविर व समर कैम्प का समापन समारोहपूर्वक करने के बारे में विचार विमर्श किया गया एवं निर्णय किए गए। शिविर के दौरान अमित ऐरन, आदित्य जिंदल, राकेश बंसल, नंदकिशोर गोयल, मधुसूदन बंसल, नितिन सिंहल, संदीप गाेयल, प्रदीप सिंहल, श्वेता जिंदल, रितेंद्रा गोयल, पिंकी सिंहल, रेणू चौकड़ीवाल, रूचि कंसल, रचना गाेयल, सपना जिंदल, सीमा सिंहल, अर्चना गोयल, लता जिंदल, शिवनारायण सिंहल आदि का सहयोग मिल रहा है।

नसीराबाद. समर कैम्प में भाग लेकर विभिन्न प्रकल्पों में अपनी प्रतिभा दिखाते बच्चे

खबरें और भी हैं...