नसीराबाद| सिटी थाना पुलिस ने एक युवक को उत्पात मचाने पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना पुलिस के अनुसार टेकरी की मस्जिद के पास रहने वाले बंटी उर्फ फिरोज पुत्र अब्दुल हमीद क्षेत्र में उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।