ब्यावर मार्ग ग्राम नांदला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा नवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा शनिवार को आयोजित होगी।
प्राचार्य एसआर मीणा ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदक विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की मुख्य वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं जहां से विद्यार्थी उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। प्राचार्या मीणा के अनुसार परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। प्राचार्य मीणा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।