इंडसइंड बैंक के मैनेजर ने दो लोगों के विरुद्ध बैंक से कार पर ऋण लेकर नहीं चुकाने और कार को खुर्द बुर्द कर देने का मामला दर्ज कराया है। सिटी थाने में न्यायिक इस्तगासे के माध्यम से दर्ज मामले में इंडसइंड बैंक के शाखा प्रभारी शैलेश माहेश्वरी ने बताया कि केकड़ी निवासी निजाम मोहम्मद ने गत 15 दिसंबर 2014 को कार पर 3 लाख रुपए का ऋण लिया था। इसमें केकड़ी निवासी अब्दुल खलीक पुत्र अब्दुल रज्जाक ने गारंटी दी थी। आरोपी को ऋण किश्तों में ब्याज सहित 3.99 लाख रुपए चुकाने थे, लेकिन उसने किश्तें नहीं चुकाई और ना ही कार का भौतिक सत्यापन करवाया। बार-बार तकाजा करने पर आरोपी गत 9 अक्टूबर 2017 को बैंक आया और कहा कि वह ना तो कार का भौतिक सत्यापन करवाएगा और ना ही ऋण चुकाएगा, क्योंकि उसने कार को बेच दिया है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।