स्थानीय मार्टिन मेमोरियल चर्च में रविवार को वुमन फैलोशिप क्रिश्चियन सर्विस के तत्वावधान में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वक्ता डायोसिस महिला कार्यकारिणी की को-ऑर्डिनेटर रेव्हरन राजकुमारी रहीं। स्थानीय चर्च महिला समिति की अध्यक्षा अनीता बैपटिस्ट के अनुसार महिला दिवस कार्यक्रम संडे चर्च सर्विस के दौरान आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वक्ता रेव्हरन राजकुमारी ने महिला दिवस के बारे में जानकारी देते हुए सृष्टि में महिलाओं के महत्व पर व्याख्यान, उपदेश व प्रवचन दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता रेव्हरन राजकुमारी को स्थानीय महिला समिति की पदाधिकारियों द्वारा और प्रेसबिटर इंचार्ज रेव्हरन सिलवेस्टर जैकब द्वारा माल्यार्पण कर एवं बुके भेंटकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष बैपटिस्ट ने बताया कि कार्यक्रम में डायोसिस महिला सभा की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा अजमेर, ब्यावर, आशापुरा तथा बिजयनगर की महिला समितियों की पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने अपनी माताओं के बारे में विचार कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किए।
आयोजन
मार्टिन मेमोरियल चर्च में मनाया महिला दिवस, डायोसिस महिला सभा की पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
नसीराबाद. प्रार्थना सभा में उपस्थित समाज सदस्य।
नसीराबाद. महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित मसीही समाज की महिलाएं व अतिथि।