स्थानीय अग्रवाल संघ प्रबंधकारिणी समिति और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में समाज के प्रतिभागी उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। अग्रवाल संघ के अध्यक्ष कृष्णगोपाल अग्रवाल के अनुसार समाज के प्रतिभागी बालक-बालिकाएं, युवतियां और महिलाएं कैम्प में मेहंदी, एरोबिक्स, डांस, सेल्फ डिफेंस, कैलीग्राफी, ब्यूटीपार्लर और चित्रकला गतिविधियों को सीखकर अपनी प्रतिभा में वृद्धि कर रहे है तथा नवाचार सीख रहे हैं।
मंत्री संदीप अग्रवाल और कैम्प संयोजक प्रदीप मित्तल कुन्ना के अनुसार योग शिविर में भी प्रतिदिन प्रात: समाज के महिला-पुरुष और युवा वर्ग भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाएं सीख रहे हैं। संयोजक कुन्ना के अनुसार रविवार को शिविर प्रशिक्षक स्वतंत्र कुमार शर्मा ने शिविरार्थियों को जलनेति और वमन धोती क्रियाएं भी सिखाई गई। प्रशिक्षक शर्मा ने बताया कि इस क्रिया के करने से श्वास रोग, एलर्जी तथा पेट संबंधी रोगों में काफी लाभ होता है। सोमवार को भी इस क्रिया को सिखाया जाएगा। संघ के चंद्रप्रकाश बंसल के अनुसार शिविर में अमित ऐरन, आदित्य जिंदल, राकेश बंसल, नंदकिशोर गोयल, मधुसूदन बंसल, नितिन सिंहल, संदीप गोयल, प्रदीप सिंहल, मधु गोयल, बीना गोयल, श्वेता जिंदल, रितेंद्रा गोयल, पिंकी सिंहल, रेणू चौकड़ीवाल, मधु गर्ग, रूचि कंसल, रचना गोयल, सपना जिंदल, सीमा सिंहल, अर्चना गोयल, लता जिंदल, शिवनारायण सिंहल आदि सहयोग कर रहे है। शिविर का समापन समारोह आगामी 23 मई को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए प्रकल्पाें का प्रदर्शन करेंगे।
नसीराबाद. अग्रवाल समाज के समर कैम्प में ब्यूटीपार्लर की बारीकियां सीखती बालिकाएं।