नसीराबाद| नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर में आंशिक रूप से चल रहे परिवहन कार्यालय को नियमित करने की मांग की है। नगर कांग्रेस के महामंत्री योगेश परिहार और विनोद जादम ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और परिवहन मंत्री यूनुस खान को पत्र भेजकर बताया कि गत विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री राजे ने नगर में आयोजित जनसभा में परिवहन कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। लेकिन उक्त घोषणा की खानापूर्ति करने हेतु नगर के हाउसिंग बोर्ड में किराए के एक भवन में नाम मात्र का कार्यालय खोल दिया गया। जिसमें सप्ताह में केवल दो दिन परिवहन कार्यालय के एक-दो कर्मचारी आकर बैठते है और वो केवल लर्निंग लाइसेंस बनाने का ही काम करते है।