नसीराबाद| नगर के कांग्रेसजनों ने पुड्डुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल गोविंदसिंह गुर्जर की प|ी कमलेश देवी गुर्जर के निधन पर दुख व्यक्त किया। विधायक रामनारायण गुर्जर ने कहा कि नगरवासियों और कांगेसजनों को बाबा गोविंदसिंह गुर्जर की प|ी कमलेश देवी के निधन से गहरा दुख हुआ है। विधायक गुर्जर के अनुसार कमलेश देवी बाबा गोविंदसिंह गुर्जर के जन्म दिवस और पुण्यतिथि पर गरीबों को भोजन, जरूरतमंद छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति और जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता करती रहती थीं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय गौड़ के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं सत्यनारायण आमेरिया, योगेश परिहार, विनोद जादम, अमित बीदावत, अनिल गुर्जर, भवानीशंकर, दिलीप रेसवाल, दीपक पारचे, माणकचंद खिंची, महेश खिंची, किशनलाल, अब्दुल रशीद, कलीम कुरैशी, फरहान खान आदि ने विचार व्यक्त कर कमलेश देवी गुर्जर को श्रद्धांंजलि दी।