नसीराबाद| स्थानीय गुर्जर समाज में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। गुर्जर विकास समिति द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताएं सुत्तरखाना मोहल्ला स्थित गुर्जर धर्मशाला में आयोजित की गई। आयोजन समिति के राजेंद्र गुर्जर, मनीष भडाणा, चंद्रशेखर भडाणा आदि के अनुसार प्रतियोगिता में समाज के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में लंबी कूद प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में शुभम फागड़ा व सीनियर वर्ग में मनीष भडाणा, 200 मीटर दौड़ में देव भडाणा, चिराग रावत व हर्ष भडाणा, 400 मीटर दौड़ में लक्ष्य भडाणा, मनीषा भडाणा व श्याम भडाणा विजयी रहे। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में अमित फामड़ा, देवा दौराता व मनीष भडाणा विजेता रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में भैरू क्लब और सीनियर वर्ग में डीएनडी क्लब विजेता रहे।