नसीराबाद| राजकीय अस्पताल में निजी कॉटेज वार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सदस्य सत्यनारायण आमेरिया ने स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ को ज्ञापन भेजकर की। आमेरिया ने ज्ञापन में बताया कि नगर के 150 बेडेड अस्पताल में वार्डों की हालत खराब है वहां ना तो पंखे चलते है ना ही कूलर। वार्डों के शौचालय नरक सदृश्य गंदगी से भरे रहते हैं और ऐसी अवस्था में कोई व्यक्ति यदि अतिरिक्त शुल्क देकर भी अस्पताल में इलाज करवाना चाहता हो तो उसके पास कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।