दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित, सास-ससुर सहित 7 पर एफआईआर
सीहोर| दहेज की मांग को लेकर दी जाने वाली प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने थाना नसरुल्लागंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सर्वहारा कालोनी नसरूल्लागंज निवासी शाहीन बी उम्र 35 वर्ष का निकाह शकीर खां के साथ हुआ था। निकाह के कुछ वर्ष बाद से ही ससुर शबीर खां, सास जहीरा बी, ननद परवीन, तफ्सीन, रूखसार, देवर शाहिद, रसीद द्वारा शाहीन बी को दहेज व अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर नसरुल्लागंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शाहीन बी की रिपोर्ट पर 7 लोगों के विरुद्ध अपराध कायम कर जांच शुरु कर दी है।