जमीन विवाद में तीन लोगों ने तलवार मारी
सीहोर| नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बाईसाद निवासी सत्यनारायण पुत्र प्रहलाद पंवार उम्र 53 वर्ष के साथ उसी गांव के जुगल किशोर, शिवनारायण, कृष्णाबाई ने जमीन विवाद की बात को लेकर गाली गलौज कर तलवार मारकर चोटें पहुंचाई व जान से मारने की धमकी दी।