पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत।

नसरुल्लागंज| शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान अपने लोकसभा क्षेत्र सतवास से सलकनपुर जाते समय नगर परिषद अध्यक्ष अनिता राजेश लखेरा के निवास पर कुछ समय के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से भेंट की । साथ ही उनके लोकसभा क्षेत्र की बेटी अनिता लखेरा जो मुख्यमंत्री के क्षेत्र में नगर परिषद अध्यक्ष का दायित्व संभाल रही है इस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान वह वरिष्ठ अधिवक्ता लच्छीराम यादव, जनपद सदस्य किरण सुरेश खण्डेलवाल के यहां रूककर उन्होंने स्वल्पाहार भी भी लिया। भाजपा पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...