- Hindi News
- National
- किसान का चोरी गया ट्रैक्टर पुलिस ने दो दिन में किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
किसान का चोरी गया ट्रैक्टर पुलिस ने दो दिन में किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोपी काे गिरफ्तार किया। ट्रैक्टर भी बरामद किया
भास्कर संवाददाता| नसरुल्लागंज
पुलिस ने दो दिन पहले चोरी लाड़कुई से चोरी गए ट्रैक्टर को शनिवार को बरामद कर लिया है। साथ ही चोरों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार लाड़कुई निवासी राजू साहू पुत्र बोंदर प्रसाद साहू ने 12 अप्रैल की रात घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली किया था।
देर रात यह चोरी हो गया। जिसकी रिपोर्ट नसरुल्लागंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इसकी तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरंजन शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी लाड़कुई उप निरीक्षक राजेंद्र चौहान की टीम ने आरोपी मनीष वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी दीवड़िया थाना इछावर के पास से उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पूछताछ पर उसने अपने साथी मोनू यदुवंशी पुत्र मस्तान सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी बावरी थाना रेहटी के साथ चोरी करना बताया।
पुलिस ने मोनू यदुवंशी को बावरी गांव से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर मनीष वर्मा ने मोटर साइकिल चोरी में सीहोर जेल में बंद के दौरान आरोपी मोनू यदुवंशी निवासी बावरी से दोस्ती होना बताया। दोनों ने जेल से बाहर निकलकर चोरी की योजना बनाई थी।