पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का संगठनों ने किया स्वागत

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का संगठनों ने किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपालपुर में ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत।

भास्कर संवाददाता| नसरुल्लागंज

पिछले दिनों गोपालपुर के किसान सम्मान यात्रा के समापन से पूर्व गोपालपुर की जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो में हजारों की संख्या में गोपालपुर के आसपास के गांव व खातेगांव के दर्जनों गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, रमाकांत भार्गव, रघुनाथ सिंह भाटी,सीताराम यादव, राजेश राजपूत, विधायक सुदेश राव, रंजीत सिंह गुणवान, आशीष शर्मा, बैंक अध्यक्ष ऊषा सक्सेना, उर्मिला मरेठा, बाल सरंक्षण आयोग की सदस्य निर्मला बारेला, सुनिल माहेश्वरी, अधिवक्ता लच्छीराम यादव, मंडल अध्यक्ष लखन यादव, महामंत्री राजेश लखेरा, चंद्रकांत खंडेलवाल, नप अध्यक्ष अनिता लखेरा सहित बड़ी संख्या में गोपालपुर व खातेगांव के ग्रामीणजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...