पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहब की वंदना की इसके बाद नगर में निकाली रैली

बाबा साहब की वंदना की इसके बाद नगर में निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेहटी. डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अनुसूचित जाति ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई। कार्यक्रम में नए बस स्टैंड रेहटी कृषि फार्म से सैकड़ों दलित आदिवासी एवं कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर बाबा साहब की वंदना कर रैली नगर के मुख्य मार्ग से निकाली। तहसीलदार राजेंद्र जैन को राज्यपाल का नाम ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केशव चौहान, मंगल सिंह ठाकुर, विष्णु प्रसाद ठाकुर, मलखान सिंह चंद्रवंशी, गणेशराम रिझारिया, गुरू भगत चौधरी, राम चौहान, रोशनी चौहान आदि थे।

ग्राम सभा का आयोजन
इछावर. बाबा साहब की जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। गांव कालापीपल पंचायत भवन में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरगोविंद दरबार के मुख्यातिथ्य में अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। तहसील के सामने से अजाक्स के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डीबी बड़ोदिया के नेतृत्व में वाहन रैली को सीहोर रवाना किया।

किए श्रद्धा सुमन अर्पित
नसरुल्लागंज. भाजपा के जनप्रतिनिधि व अनुसूचित जाति मोर्चा एवं सामाजिक संगठनों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वन विकास निगम पंडित गुरुप्रसाद शर्मा, प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि मालवीय, गणेशराम कुशवाह, नप अध्यक्ष अनिता लखेरा, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा मारुति शिशिर, लच्छीराम यादव मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...