पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूजा अर्चना कर मनाई जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूजा अर्चना कर मनाई जयंती

रेहटी|
ब्राह्मण समाज ने रामवती शिव मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। वहीं सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। इस दौरान चल समारोह 22 अप्रैल को निकालने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के कृष्ण कुमार पालीवाल, ललिता प्रसाद शर्मा, प्रेमशंकर दुबे, प्रेमनारायण शर्मा, वैद्य प्रेमनारायण शर्मा, रमेश पांडे, बाबूलाल दुबे, गुरुप्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आराध्य देव की पूजा अर्चना

नसरुल्लागंज|
नगर के लोनिवि. विश्राम गृह के समीप स्थित नए परशुराम संस्कार केंद्र पर परशुराम जयंती की विप्र समाज ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। 9 बजे वन विकास निगम के अध्यक्ष पंडित गुरुप्रसाद शर्मा, थाना प्रभारी निरंजन शर्मा, समाज के अध्यक्ष पंडित नर्बदा प्रसाद शर्मा सहित सभी समाज के लोगों एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद 10 बजे सभी भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना व महाआरती कर उनका आशिर्वाद लिया। कार्यक्रम में पंडित भूपेश शर्मा ने अध्यक्ष के कार्यकाल समाप्त होने की सूचना दी। इसके बाद पंडित नर्बदा प्रसाद शर्मा को समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया।

खबरें और भी हैं...