अखिल ब्राह्मण महिला एकता परिषद की जिलाअध्यक्ष बनी बृजलता श्रोत्रिय
नसरुल्लागंज | नगर में बीते 20 सालों से समाज हित में कार्य करने वाली बृजलता श्रोत्रिय को अखिल ब्राह्मण एकता परिषद ने महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती श्रोत्रिय निरंतर समाज की महिलाओं को एक सूत्र में बांधे रखने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक, सामाजिक, कलाकृतियां के माध्यम से समाज की महिलाओं को जोड़े रखा। साथ ही महिलाओं को ऊर्जा प्रदान करने के लिए ब्राह्मण नारी समर्थ नारी का नारा दिया। इनके अध्यक्ष बनने सावित्री पटेल, रूकमणि दुबे, सावित्री तिवारी, उमा शर्मा, सुमन तिवारी, संजू जैमिनी, बबीता चौबे, शोभा व्यास, कुसुम व्यास, अनुश्री श्रोत्रिय, संध्या दुबे, ऊषा श्रोत्रिय, सारिका जैमिनी, सरोज गुरु, सुधा जैमिनी, ममता पाठक, मधु शर्मा, शकुन शर्मा, मंजू शर्मा, मनीषा शर्मा, गायत्री, शीला तिवारी, अनिता तिवारी, वंदना शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज की महिलाओं ने बधाई दी है।