पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को नहीं मिल रहे समय पर रुपए, 25 के बाद केसीसी पर देना पड़ेगा 15% ब्याज

किसानों को नहीं मिल रहे समय पर रुपए, 25 के बाद केसीसी पर देना पड़ेगा 15% ब्याज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुपए लेने के लिए बैंक के सामने टेंट में बैठे किसान।

5 की जगह मिल रहा एक करोड़

नगर की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को प्रतिदिन जिला कार्यालय सीहोर व आईसीआईसीआई बैंक नसरुल्लागंज से एक से डेढ़ करोड़ रुपए दिया जा रहा है। यह राशि एक से दो घंटे में ही खत्म हो जाती है। जबकि बैंक को प्रतिदिन 5 से 7 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में बैंक खुलने से लेकर बंद होने तक किसान बैंक के बाहर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।

वसूली जारी है

जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक खुशीराम बारेला ने बताया कि जितनी राशि बैंक को प्राप्त होती है वह बांट दी जाती है। किसानों को राशि बांटते समय केसीसी ऋण की 50 प्रतिशत की वसूली राशि देते समय की जा रही है। राशि के लिए जिला कार्यालय को मांग भेजी है।

खबरें और भी हैं...