ग्राम स्वराज अभियान के तहत मनाया स्वच्छ भारत पर्व
भास्कर संवाददाता | नसरुल्लागंज
ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनपद पंचायत ने विकासखंड की सभी 87 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत पर्व मनाया गया। इसमें स्वच्छता प्रभात फेरी, सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर श्रमदान कार्यक्रम, ग्राम चौपाल, स्वच्छता सभा, हाथ धुलाई कार्यक्रम किए गए।
ग्राम पंचायत चकल्दी में जनपद पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह धाकरे, जनपद सदस्य प्रदीप कुमार, सरपंच राजेश विश्वकर्मा व ग्रामीणजनों ने यात्री बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया। ग्राम पंचायत सेमलपानी कदीम में बच्चों एवं ग्रामीणजनों ने रैली निकालकर स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र जाट ने उपस्थित बच्चों व ग्रामीणजनों को हाथ धोने का डेमो दिया। ब्लॉक समन्वयक अशोक वर्मा ने सभी बच्चों के हाथ साबुन से धुलाए गए।
नुक्कड़ सभा आयोजित की
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इसमें मिश्रीलाल विश्वकर्मा जिला भाजपा कोषाध्यक्ष व राज्य सहकारी संघ प्रतिनिधि ने स्वच्छता विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि बचपन में स्वच्छता की आदत बच्चों में बचपन से ही सिखाना जरूरी हैं। जिससे हम गांव, प्रदेश और देश को स्वच्छ बना सकेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि स्वरूप पटेल, सचिव मगरिया सुरेश विश्वकर्मा व मुकेश कुशवाह, ग्राम रोजगार सहायक नरेंद्र बांकरिया, प्राचार्य रामस्वरूप बांकरिया व ग्रामीणजनों के साथ स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश विश्वकर्मा व राजेंद्र जाट ने किया।
ग्राम स्वराज अभियान
जनपद पंचायत ने सभी 87 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत पर्व मनाया गया जिसमें बताए स्वच्छता के तरीके