नसरुल्लागंज में सबसे अधिक गेहूं उत्पादन
नसरुल्लागंज में सबसे अधिक गेहूं उत्पादन
जिलेभर के 46 हजार 665 किसानों ने करीब 4 लाख 41 हजार 870 मिट्रिक टन गेहूं बेचा था। सबसे अधिक गेहूं एक लाख 30 हजार मिट्रिक टन गेहूं नसरुल्लागंज तहसील के किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा था। जिसकी राशि 26 करोड़ 12 लाख रुप एक ही तहसील के किसानों को मिली है। इसी तहसील के किसानों को प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र बांटे।
इस तरह तहसीलवार दी गई राशि: श्यामपुर तहसील 16 करोड़ 49 लाख, इछावर 3 करोड़ 53 लाख, जावर 1 करोड़ 86 लाख, सीहोर 8 करोड़ 37 लाख, बुदनी 11 करोड़ 7 लाख, आष्टा 5 करोड़ 6 लाख, रेहटी 15 करोड़ 85 लाख, नसरुल्लागंज 26 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि दी गई है।