पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में सुनाएंगे सफल व्यक्तियों की कहानियां

स्कूलों में सुनाएंगे सफल व्यक्तियों की कहानियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. नसरुल्लागंज

पढ़ाई में कमजोर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अब उन्हें जीवन में सफलता हासिल करने वालों की कहानियां सुनाई जाएंगी। इनमें धीरूभाई अंबानी, सचिन तेंडुलकर और अक्षय कुमार के संघर्षों को बताया जाएगा। इन कहानियों के माध्यम से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

मानसिक तनाव के कारण विद्यार्थियों के आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर स्कूलों में यह नया प्रयोग शुरु करने के निर्देश दिए है। विभागीय जानकारों के अनुसार पढ़ाई में कमजोर बच्चे खराब परीक्षा परिणाम आने पर आत्महत्या जैसे कदम उठाते हैं। वहीं कुछ विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर होने के कारण भविष्य में आगे कुछ नहीं कर पाने के डर के कारण आत्मघाती कदम उठाते हैं। इसे देखते हुए लोग शिक्षण संचालनालय के आयुक्त नीरज दुबे ने स्कूलों में आदेश जारी कर छात्रों के बीच पनपने वाले मानसिक तनाव को कम करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कहानियों के अलावा क्लासरूम में प्रेरक कोटेशन लगाने को कहा है। समिति के सुझाव पर शुरू हुआ प्रयोग राज्य सरकार द्वारा बच्चों का तनाव कम करने, अवसाद से बचाने और आत्महत्या की प्रवृत्तियों को रोकने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति ने चार पेज में अपने सुझाव दिए हैं,इसमें स्कूल, शिक्षा प्रणाली, परिवार, समाज और मीडिया के लिए एक एडवायजरी जारी की है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने अपने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि स्कूलों में ऐसे लोगों के बारे में बताया जाए जो पढ़ाई में कमजोर रहने के बावजूद अपने जीवन में सफल रहे हैं। उद्योगपति धीरूभाई अंबानी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेता अक्षय कुमार ऐसे ही किरदार है, जिन्होंने पढ़ाई के कमजोर रहने के बावजूद सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए।

अनूठा प्रयोग

मानसिक तनाव के कारण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नया प्रयोग शुरु करने के दिए निर्देश

बढ़ेगा आत्मविश्वास

पढ़ाई के प्रति बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें ऐसे सफल लोगों की कहानियां सुनाई जाएगी, जो पढ़ाई में औसत रहे लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से जिंदगी में ऊंचा मुकाम हासिल किया। इन कहानियों से बच्चों के मन से पढ़ाई का डर दूर होगा। उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकेगी। भूपेश शर्मा, बीआरसीसी

खबरें और भी हैं...