पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान के नरवाई में आग लगाने से देसी शराब दुकान में लगी आग

किसान के नरवाई में आग लगाने से देसी शराब दुकान में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नसरुल्लागंज

क्षेत्र के गांव गोपालपुर में डोभा रोड पर एक किसान ने खेत की नरवाई में आग लगा दी। इससे आग देसी शराब दुकान में लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखी शराब की बोतलों ने आग पकड़ ली। इससे पहले की दमकल मौके पर पहुंचती, आग की चपेट में आने से दुकान में रखी सभी शराब की बोतलें नष्ट हो गईं। इस आगजनी की घटना में 18 से 19 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

गोपालपुर में डोभा रोड पर किसान सत्यनारायण शर्मा ने अपने खेत की नरवाई में आग लगाई थी। तेज आंधी से आग की चिंगारी शराब दुकान के साइड में लगे एक कचरे के ढेर में लगते हुए पास में ही स्थित देसी शराब दुकान में पहुंच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानदार आग पर काबू नहीं पा सका। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शराब की बोतलों ने आग को और भीषण कर दिया। आग की सूचना गोपालपुर पुलिस ने नगर परिषद नसरुल्लागंज को दी, लेकिन दमकल पहुंचने से पूर्व ही आग से लगभग 18 से 19 लाख रुपए का नुकसान हो चुका था।

किसान के विरुद्ध मामला दर्ज करने की शिकायत : शराब ठेकेदार संजय राय ने बताया कि किसान सत्यनारायण शर्मा ने जानबूझ कर नरवाई में आग लगाई है। उससे कर्मचारियों ने मना किया था। किसान की नासमझी के कारण 18 लाख रुपए की शराब आग की चपेट में आने से नष्ट हो गई। पुलिस जांच करने में जुट गई है।

तीन दिन पहले आई थी शराब : प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोपालपुर शराब दुकान पर तीन दिन पहले ही शराब की एक बड़ी गाड़ी खाली हुई थी। जिसमें देसी, प्लेन व मसाला शराब की सैकड़ों पेटियां दुकान में खाली की गई थीं। आग की चपेट में आने से वह सब जलकर राख हो गईं।

18 लाख से अधिक का माल जलकर राख, नरवाई जलाने वाले किसान के खिलाफ शराब ठेकेदार ने कराया मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...