पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतियोगिता में आए मप्र के 500 से अधिक प्रतिभागी

प्रतियोगिता में आए मप्र के 500 से अधिक प्रतिभागी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नसरुल्लागंज

नगर में तीन दिवसीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन मिलन मैरिज गार्डन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ निगम अध्यक्ष पंडित गुरुप्रसाद शर्मा ने किया।

प्रतियोगिता नगर की राठौर जिम के संचालक स्व. राकेश राठौर की स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में आए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मप्र सरकार द्वारा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है और किया जाता रहेगा।

स्व. राकेश राठौर इस नगर के प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक थे। जिनकी स्मृति में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया है कि प्रतियोगिता में आने वाला खर्च मप्र शासन द्वारा खर्च किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन पहली बार ब्लॉक लेबल पर तीन दिवसीय 42वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए इंटरनेशनल कोच व नेशनल रेफरी राजी अली बेग द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में मप्र के समस्त जिले के लगभग 500 से अधिक महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता शामिल हुए हैं।

20 मई को होगा प्रतियोगिता का समापन

प्रतियोगिता का महिला प्रतिभागियों को रोचक मुकाबला 20 मई को समापन अवसर पर आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में 15 से 20 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, 50 से अधिक ऑफिसर की टीम प्रतियोगिता को संभालने में लगी हुई है।

पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक पॉवर लिफ्टिंग बेल फेयर सोसायटी व पॉवर हाऊस जिम के संचालक योगेश पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के ठहरने एवं उनके भोजन प्रबंध का उचित इंतजाम किया गया हैं। प्रतियोगिता में पूरे मप्र के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी उपस्थित हुए हैं। इस दौरान प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि मालवीय, मंडल महामंत्री राजेश लखेरा, सिलाई कला बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुनिल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, खिलाड़ी व कोच मौजूद थे।

स्पर्धा

राकेश राठौर की स्मृति में पहली बार ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

खबरें और भी हैं...