पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12 दिन गांवों में जाकर बताएंगे सरकार की योजनाओं के बारे में

12 दिन गांवों में जाकर बताएंगे सरकार की योजनाओं के बारे में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नसरुल्लागंज

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है सरकार ने जमीनी स्तर पर अपनी योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों को रिझाने व घोषणाओं के अनुरूप जमीनी स्तर पर काम की हकीकत जानने के लिए 18 मई से विकास यात्रा शुरू कर दी है। इस विकास यात्रा में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी व जनहितैषी योजनाओं से परिचय कराएंगे। इस के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने 12 से अधिक सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को गांव-गांव भेजकर उनसे सरकारी योजनाओं का खाका तैयार कराया जाने के निर्देश दिए गए हैं।

18 से 30 मई तक चलने वाली इस विकास यात्रा में गांव-गांव पहुंचने वाले अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा वर्तमान में जितने भी विकास कार्य गांव में चल रहे है तथा ग्राम पंचायत द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित करेंगे।

इनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास की सूची एवं पूरक सूची का वाचन, मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना के शत प्रतिशत पंजीयन एवं वितरण के साथ योजनाओं से संबंधित हित लाभ से ग्रामीणजनों को अवगत कराने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही विकास के जितने भी कार्य चल रहे है उन सभी की सूची का वाचन जिनका भूमि पूजन, लोकापर्ण, शिलान्यास किया जाना संभावित है।

उनका चिन्हांकन कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भूमि पूजन, लोकापर्ण, शिलान्यास कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य के लिए दिनांक वार शासकीय अधिकारियों की टीम अपनी-अपनी आवंटित ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...