पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत में ग्रामीणों को दी अपराध से दूरी बनाने की सलाह

लोक अदालत में ग्रामीणों को दी अपराध से दूरी बनाने की सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नसरुल्लागंज

जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऋषभ कुमार सिंघई के निर्देशन पर तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत राला में मोबाइल चलित लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चंद्रसेन मुबेल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के न्यायालयीन प्रकरण जो राजीनामा योग्य है और समझाइश पर जिनका निराकरण किया जा सकता है, ऐसे प्रकरणों में ग्रामीणों को अपराध से दूर रहने की सलाह दी।

इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने उपस्थित होकर कानून से संबंधित जानकारियां भी प्राप्त की।

खबरें और भी हैं...