पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाना प्रभारी ने किया पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता ट्राफी का अनावरण

थाना प्रभारी ने किया पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता ट्राफी का अनावरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नसरुल्लागंज

नगर में 18 से 20 मई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी का अनावरण मंगलवार को थाना प्रभारी निरंजन शर्मा व मप्र पॉवर लिफ्टिंग के सचिव दिनेश पालीवाल ने नगर की पॉवर हाऊस में जिम में किया। तीन दिन तक चलने वाली इस पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मप्र के 500 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर सत्यनारायण वरिया, पॉवरहाऊस जिम संचालक योगेश पंवार, समाज सेवी संजय पटेल, कुलदीप पटेल, नीतेश पंवार, नीरज पंवार सहित खिलाड़ी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...