पेंशनर्स को सातवां वेतनमान का लाभ देने की घोषणा
नसरुल्लागंज| मप्र के पेंशनर्स की लंबित मांगों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रांत, जिला एवं तहसील स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महापंचायत बुलाई।
जिसमें पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को अपनी लंबित मांग वेतन विसंगति से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स को सातवें वेतनमान देने, वेतन 2.57 के सूत्र के अनुसार निर्धारण की तत्काल घोषणा की तथा इसी माह से इसका भुगतान होगा। चिकित्सा व्यय के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। एरियर्स के भुगतान के संबंध में भी एक समिति गठित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स की मांगों पर की गई घोषणाओं पर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार माना।