शाहगंज | शार्ट पिच क्रिकेट के लिए क्षेत्र के 3 युवाओं का अंपायरिंग करने के लिए चयन हुआ है। इनमें आशीष मीना, शाहिबा खान और राहुल सराठे शामिल हैं। शार्ट पिच क्रिकेट फेडरेशन आफ इंडिया ने भोपाल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 40 अंपायरों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। तकनीक की जानकारी के लिए आयोजित प्रशिक्षण में शार्ट पिच क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया। शार्ट पिच क्रिकेट में 11 मीटर की पिट पर मारने वाले शार्ट चौके व छक्कों की जगह तिकड़म व पंचम रन कहलाएंगे। शार्ट पिच क्रिकेट में ओवर 5 गेंदों का होगा व इसमें 8 खिलाड़ी मैदान पर होंगे। हर खिलाड़ी को बाॅलिंग करना अनिवार्य है। मैच के दौरान डिजिटल स्कोरिंग की जाएगी।
श्रीमद् भागवत पुराण कथा 23 से
नसरुल्लागंज | 23 मई से नगर के मिलन मैरिज गार्डन में पांच दिवसीय भागवत कथा होगी। कथा वाचक नीरज महाराज रहटगांव कथा का वाचन करेंगे। कथा के आयोजक रामकिशन सिंह देवड़ा ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।