नसरुल्लागंज | मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में जिन किसानों का खाता नंबर गलत था, ऐसे किसानों के खातों में अभी तक योजना के तहत प्राप्त अनुदान राशि नहीं पहुंची है। ऐसे किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ किसानों खातों में संशोधन के लिए सोसायटियों के चक्कर लगा रहे हैं। कृषक समृद्धि योजना के प्रभारी गजेंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे किसान जिन्हें अभी तक राशि प्राप्त नहीं हो सकी हैं। वह अपने बैंक पासबुक की छायाप्रति 21 मई तक कृषि विभाग के जमा करा सकते हैं। इसके लिए किसान कृषि विभाग में इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।