पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नसरुल्लागंज | जनपद पंचायत में आगामी 1 एवं 2 जून

नसरुल्लागंज | जनपद पंचायत में आगामी 1 एवं 2 जून

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | जनपद पंचायत में आगामी 1 एवं 2 जून को स्पर्श अभियान के तहत नि:शक्तता प्रमाण पत्र एवं कृत्रिम अंग वितरण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर तरुण कुमार पिथौड़े जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र सिंह धाकरे को समुचित व्यवस्था मुहैया कराए जाने के लिए निर्देशित किया है। निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि शिविर में उपस्थित होने वाले हितग्राहियों, चिकित्सीय दल, तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त संस्था के समस्त उपस्थित सदस्यों के लिए छायादार भवन की व्यवस्था की जाए। नि:शक्तजनों के लिए नई यूडी आईडी कार्ड तैयार कर स्पर्श पोर्टल पर दर्ज कराने की कार्यवाही की जाए। वंचित रहे दिव्यांगों को एवं जिनके पुराने प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त हो गई उन्हें शिविर स्थल तक लाने ले जाने के लिए जनपद पंचायत के पीसी, समग्र अधिकारियों, सचिव, रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया हैं।

खबरें और भी हैं...