पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6.42 करोड़ रु. से 3 मीटर बढ़ेगी फोरलेन की चौड़ाई, दोनों तरफ नालियां भी बनेंगी

6.42 करोड़ रु. से 3 मीटर बढ़ेगी फोरलेन की चौड़ाई, दोनों तरफ नालियां भी बनेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. नसरुल्लागंज

नगर के फोरलेन मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सीसी कार्य व ड्रेनेज का निर्माण कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया है। एमपीआरडीसी द्वारा उक्त कार्य किया जा रहा है।

अतिक्रमण हटने के बाद लंबे समय से व्यापारी इसी इंतजार में बैठे थे कि आखिरकार यह निर्माण कार्य कब शुरू होगा। रविवार को वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष अनिता लखेरा, महामंत्री राजेश लखेरा, चंद्रकांत खण्डेलवाल, चर्चा जैन, गणेशराम कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने फोरलेन मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया।

यह होगा कार्य : एमपीआरडीसी द्वारा नसरुल्लागंज के मुख्य इंदौर भोपाल मार्ग पर विकास कार्य के लिए राशि जारी करते हुए अंतिम प्रक्रिया पूरी की। टेंडर प्रक्रिया होने के साथ ही विकास कार्य शुरू कर दिया है। लगभग 6 करोड 42 लाख रुपए की राशि निर्माण कार्य पर खर्च की जाना है। इसमें फोरलेन मुख्य मार्ग की 3 मीटर तक चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, साथ ही सड़क के दोनों साइड ड्रेन बनाई जाएगी। जिससे कि बारिश के पानी की उचित निकासी हो सके। इसके साथ ही अन्य कार्य भी होंगे।

हटाया जाएगा अतिक्रमण

एसडीएम एचएस चौधरी ने समस्त व्यापारियों से अपील की है कि निर्माण कार्य में यदि अतिक्रमण बाधक बनता है तो प्रशासन सख्ती के साथ उसे हटाएगा। इससे व्यापारियों को अधिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी स्वेच्छा से अतिक्रमण को हटा लें। जिससे कि शहर का कायाकल्प किया जा सके। श्री चौधरी ने निर्माण कार्य से पूर्व ही नगर में मुनादी कराकर व्यापारियों से निवेदन किया जा चुका है।

जनप्रतिनिधियों ने किया निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन

फोरलेन निर्माण के लिए भूमि पूजन करते हुए जनप्रतिनिधि।

बायपास की होगी तैयारी

फोरलेन मुख्य मार्ग के कायाकल्प के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से नगर के रूजनखेड़ी से बीजला, बीजला से नंदगांव तक बायपास का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाने राज्य शासन से मांग की जाएगी। एमपीआरडीसी द्वारा उक्त कार्य किया जाना है। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों ने पूर्व में सर्वे कर महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित कर ली है। बायपास का निर्माण होने के बाद नगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर रोक लग सकेगी। इससे लोग असुविधा से बच सकेंगे।

ठेकेदार को किया है निर्देशित

6 करोड़ की लागत से मुख्य सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य किया जाना है। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य बाधक बने अतिक्रमण को वह हटाए। इसमें प्रशासन की टीम साथ रहेगी। -एचएस चौधरी, एसडीएम नसरुल्लागंज

खबरें और भी हैं...