मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नसरुल्लागंज| 25000 की कीमत वाला मोबाइल चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार 2 मार्च को गोविंद मीना पुत्र शिवनारायण मीना निवासी आंबाकदीम ने नसरुल्लागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका 25000 रुपए का मोबाइल चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अज्ञात चोर की तलाश कर रही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने रविवार को संदेही मोनू बैल पारधी व उसके भाई शाहरुख बैल पारधी निवासी मुंदीखेड़ी थाना जावर को बाइक पर जाते हुए पकड़ा। इसके बाद तलाशी में उक्त मोबाइल उनके पास से मिला। आरोपियों से पूछताछ करने पर दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।