रैक लगी तो इछावर से गया गेहूं
रैक लगी तो इछावर से गया गेहूं
शनिवार को रैक लगी तब भी सीहोर का गेहूं लोड करने के बदले मंडी स्थित विपणन सहकारी संस्था के खरीदी केंद्र पर रखे गेहूं को सीहोर भेजा गया। जबकि सीहोर में गेहूं की इतनी अधिक खरीदी हो चुकी है कि सायलो के पुरा भरा होने के कारण खरीदी बीच में बंद करनी पड़ी। इसके बाद भी सीहोर के स्टाक को रैक में लोड करने के बदले इछावर का स्टाक लोड किया गया।
बारिश से बचाने के लिए नहीं है केप
खेरी रोड के कैप गोदाम में नसरुल्लागंज से आ रहे गेहूं का स्टाक तो किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह कि 205 स्टेक में से 145 पर गेहूं रखा जा चुका है और मात्र 45 पर ही कैप लगे हैं। शेष गेहूं की बोरिया खुले में ही रखी हुई हैं। बारिश होने की स्थित में यह गेहूं गीला हो जाएगा।