पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती

18 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | बीते दिवस नगर के परशुराम संस्कार केंद्र पर विप्र समाज की बैठक हुई। इसमें समाज के अध्यक्ष पंडित नर्बदा प्रसाद शर्मा द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाए जाने के लिए सामाजिक लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने भागीदारी करते हुए इस वर्ष भगवान परशुराम जी की जयंती भव्यता के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल को परशुराम संस्कार केंद्र रेस्ट हाऊस रोड पर भगवान परशुराम जी पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं 25 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का आकर्षक शोभा यात्रा परशुराम संस्कार केंद्र से निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गणेश मंदिर गांधी चौक छोटा बाजार पहुंचेगी। सिद्धि विनायक की पूजा अर्चना के बाद यात्रा पुन: कार्यक्रम स्थल परशुराम संस्कार केंद्र पर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए चलेंगे।

खबरें और भी हैं...