सक्सेना को मामूली चोटें आईं, कार क्षतिग्रस्त
भास्कर संवाददाता | इछावर
नादान घाट स्थित दुर्गा नायक क्षेत्र में सीहोर के पूर्व विधायक एवं सहकारी नेता रमेश सक्सेना की कार एक ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में श्री सक्सेना को मामूली चोटें आई हैं। शनिवार को दोपहर में नसरुल्लागंज से लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में रमेश सक्सेना के पैर और हाथ में चोटें आई हैं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया।श्री सक्सेना को अस्पताल ले जाया जहां से उन्हें सीहोर रेफर किया गया। सीहोर के निजी अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्री सक्सेना के समर्थक अस्पताल पहुंचे। नादान घाट सहित नसरुल्लागंज तक रेत से भरे हुए ट्रक बीच सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे हादसे होते हैँ।