नसरुल्लागंज| माशिमं की परीक्षा में नगर के विद्या सागर अकादमी हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट अंक अर्जित संस्था का गौरव बढ़ाया है। हाई स्कूल की परीक्षा में 73 व हायर सेकंडरी परीक्षा में 40 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था व नगर का नाम रोशन कर दिखाया। संस्था के डायरेक्टर नरेंद्र पड़िहार ने बताया कि कक्षा 12वीं गणित संकाय में कनिष्का राजपूत ने 88.8, जीव विज्ञान मे अंबिका पंवार ने 83.20, वाणिज्य संकाय में पवित्र वैष्णव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा दसवीं में सोनिका यादव ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर श्री पड़िहार, संस्था प्राचार्य जगदीश शर्मा सहित संस्था स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।