हादसे के बाद लालबाग चौराहे पर सर्विस रोड का काम शुरू
नाथद्वारा | लालबाग चौराहे पर गुरुवार को हुए हादसे के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को हाईवे का रख-रखाव करने वाली सद्भाव लि. की ओर से सर्विस रोड का काम शुरू कर दिया। हादसे के बाद दूसरे दिन मौके पर पहुंचे सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया के पीडी को विशेष निर्देश दिए थे। लालबाग चौराहे पर गत 3 सालों से हाईवे निर्माण के दौरान से ही मांग की जा रही थी। गत 3 सालों में कई हादसों, प्रदर्शन तथा विरोध के बाद अब लोगों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक ने बस, कार सहित स्कूटी व मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी थी, इसमें 5 लोग घायल हुए थे। सांसद राठौड़ के निर्देशों पर शुक्रवार को चौराहे से गौरव पथ कार्नर तक हाईवे किनारे सर्विस रोड निर्माण का काम शुरू हुआ। सर्विस रोड़ से सब्जी मंडी तथा गौरव पथ से आने जाने वालों को कुछ राहत मिलेगी।