पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीनाथजी प्रभु को धराए हरे ठाड़े वस्त्र, पदों का गान किया

श्रीनाथजी प्रभु को धराए हरे ठाड़े वस्त्र, पदों का गान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | वैशाख कृष्णपक्ष त्रयोदशी मेष संक्रांति शनिवार को श्रीनाथजी प्रभु को अनूठा शृंगार धरा राग भोग सेवा के लाड़ लड़ाए। शृंगार की झांकी में मुखिया बावा ने श्रीजी प्रभु के श्रीचरणों में नुपूर धराए। श्रीअंग पर लाल धोती पटका अंगीकार कराया। श्रीमस्तक पर गोल पाग, पाग पर गोल चंद्रिका और शीशफूल सुशोभित किए। श्रीकर्ण में कर्णफूल, हरे ठाड़े वस्त्र, मोती के आभरण और वस्त्रानुसार लाल पिछवाई धराई। राजभोग की झांकी में मुखिया बावा ने बालस्वरूपों की आरती उतारी, वहीं कीर्तनकारों ने विविध राग में पदों को गान कर ठाकुरजी को रिझाया।

खबरें और भी हैं...