पालिका से शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, सांसद से लगाई गुहार
नाथद्वारा | मोहनगढ़ वासियों ने मोहल्ले में स्थित नगरपालिका की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवा सफाई करवाने को लेकर नगर पालिका को शिकायत की थी, इस पर कार्रवाई नहीं करने पर मोहल्लेवासियों ने सांसद हरिओम सिंह राठौड़ से गुहार लगाई है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि मोहनगढ़ निचला चौक स्थित नगरपालिका की भूमि पर अतिक्रमियों ने कब्जा कर जमीन का निजी रूप से उपयोग करने की शिकायत की। पालिका से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इस पर सांसद ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान हेमलता माली, मोना, कंचन सेन, छन्नूबाई, ख्याली, डालचन्द, श्याम कुमावत, अशोक, बलवंत सोनी, गोविंद टेलर, सोनू, मनीष कुमावत थे।