पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिन शासन को समझना ही आत्मविज्ञान को समझना: मुनि

जिन शासन को समझना ही आत्मविज्ञान को समझना: मुनि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि ने शनिवार को जैन धर्म सभा को महावीर भवन में कहा कि गहरे चिंतन से समझ आया कि जिन शासन को समझना ही आत्मविज्ञान को समझना है। उन्होंने क्रोध,मान,माया,लोभ में आज क्रोध विषय पर विस्तृत विवेचन पर प्रस्तुत किया। सभा को युवा मनीषी कोमल मुनि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक-श्राविकाएं और आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

मुनि प्रसन्नसागर पहुंचे देलवाड़ा
देलवाड़ा| मुनि प्रसन्न सागर और पीयूष सागर ने शनिवार को कस्बे में मंगल प्रवेश किया। नाथद्वारा से आए दोनों मुनि का कस्बे में पहुंचने पर मोहनलाल, शांतिलाल, दीपलाल ने स्वागत किया। मुनि ने कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन कर आराधना की। गुरुवार को रात्रि विश्राम नया बाजार स्थित जैन धर्मशाला में किया। जहां कई भक्तों ने मुनि के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...