अंबेडकर भवन का शिलान्यास हुआ
भीम। अम्बेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।
नाथद्वारा| अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को विविध कार्यक्रम हुए। राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने विभिन्न आयोजनों में शिरकत कर 48 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। जयंती पर नगरपालिका कार्यालय में सुबह 9 बजे अंबेडकर की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने उन्हें याद किया। इस दौरान सांसद हरिओम सिंह राठौड़, नपाध्यक्ष लालजी मीणा, आयुक्त लजपाल सिंह, उपाध्यक्ष परेश सोनी, नगराध्यक्ष प्रदीप काबरा, योगेंद्र सिंह चौहान, सहित कई पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वाल्मिकी समाज बस्ती के सामुदायिक भवन में सामाजिक समरस्ता कार्यक्रम हुआ।
कुरज| अंबेडकर जयंती पर सरपंच अनिल जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण बोहरा, अनिल जीनगर, पवन रेगर, गोपाल रेगर, मनोज खटीक, मुकेश, कालूराम खटीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुंभलगढ़| उपखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान एसडीएम गोविंदसिंह र|ू, तहसीलदार रामखिलाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बब्बरसिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह परमार, थानाधिकारी ज्ञानेंद्रसिंह, किशन मेघवाल दिलीपसिंह झाला आदि थे।
भीम| जयंती पर भीम कस्बे के पाटिया स्टेडियम से कस्बे के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। समिति के अध्यक्ष प्रभुदयाल, संयोजक मदनलाल जीनगर आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। वहीं कांग्रेस कार्यालय में पूर्व गृह राज्य मंत्री लक्ष्मण सिंह की उपस्थिति में जयंती मनाई गई।
रेलमगरा| अंबेडकर जयंती पर तहसील स्तरीय कार्यक्रम कस्बे के चामुंडा माता परिसर मेें हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद् सदस्य हरलाल बोरीवाल, मुख्य अतिथि रामस्वरूप जीलोवा, विशिष्ट अतिथि मांगीलाल, अंबेडकर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजमल रेगर, जगदीश रेगर, माधवलाल वाल्मिकी, नारायण बुनकर थे। कार्यक्रम को ब्रजमोहन प्रकाश बोरीवाल, गोपाल कृष्ण बौद्ध, मदन लक्ष्मीपुरा, राजेश वाल्मिकी सहित वक्ताओं ने संबोधित किया।