पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाई ने बहन और बहनाेई से अपनी व मां की जान को बताया खतरा

भाई ने बहन और बहनाेई से अपनी व मां की जान को बताया खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| मोहनगढ़ निवासी युवक ने अपनी बहन और उसके पति के खिलाफ चल रहे पैतृक संपत्ति विवाद में स्वयं और मां की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पास विठ्ठलनाथजी गली निवासी नकुल पुत्र राजदीप सांचीहर ने शिकायत दी कि उसकी बहन लोधा घाटी निवासी अवनी शर्मा और उसके पति कमल शर्मा के साथ उसका पैतृक संपत्ति को ले कर कोर्ट में मामला चल रहा है। बताया कि आगामी माह में उसकी शादी है। शादी को लेकर बहन और उसके पति नाराज है और आए दिन घर में आकर मां और उसको जान से मारने की धमकी दे रहे है। सांचीहर ने पुलिस को बताया कि सोमवार को भी बहन अवनी उसके घर आ गई और धमकी दी कि यदि विवाह किया तो मां और तेरा जीना मुश्किल कर दूंगी। सांचीहर ने पुलिस से उसकी तथा मां की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...