नाथद्वारा : हार्टअटैक से राहगीर की मौत
नाथद्वारा | कोठारिया रेलमगरा मार्ग पर मंगलवार को बिजनोल की खेड़ी निवासी खेमराज गुर्जर 55 की बिजनोल के समीप पैदल चलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्ध को लाल बाग स्थित राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि गुर्जर मंगलवार शाम को 4 बजे बिजनोल से अपने गांव खेड़ी जा रहा था। सड़क किनारे पानी पीने के लिए रुका था। इस दाैरान पानी पीने के बाद गुर्जर को सीने में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद गुर्जर की मौत हो गई।