पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवरेज की समस्याओं पर लोगाें ने जताया रोष, छह साल से शहर में सीवरेज का अधूरा है काम

सीवरेज की समस्याओं पर लोगाें ने जताया रोष, छह साल से शहर में सीवरेज का अधूरा है काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बड़ा बाजार में सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों के बीच पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने व्यवस्था और काम को लेकर नगरपालिका के जेईएन को लताड़ा। जिलाध्यक्ष गुर्जर ने जेईएन बसराम मीणा से कहा कि नेताओं की बात पर मत जाओं, नेता तो भिखारी होते हैं। वोट की भीख मांगने आ जाते हैं। मालिक तो जनता है और आप उसी का काम नहीं कर रहे हो। गुर्जर ने जेईएन को कहा कि पालिका के पास ट्रैक्टर, कर्मचारी सहित अन्य संसाधन है। यदि पालिका चाहे तो वे अपनी ओर से ट्रैक्टर, जेसीबी, कर्मचारी भी उपलब्ध करवा सकते है। इस पर जेईएन ने उच्चाधिकारियों से बात कर काम को जल्द करवाने की बात कही।

बता दें कि शहर में पिछले 6 वर्षों से सीवरेज का काम चल रहा है। इसके चलते बाजार की प्रमुख सड़कों पर कीचड़ मलबा और गंदगी का फैल जाती है। वहीं मकानों, भवनों और इमारतों के निकासी का पानी सड़क पर जमा हो जाता हैं। इन दिनों बड़ा बाजार में मंदिर साइट से आने वाले पानी से फैल रही गंदगी को लेकर मोहल्ले वासियों में रोष है। भाजपा नगरपालिका प्रशासन से नाराज लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर को मौके पर बुलाया और परेशानी बताई। गुर्जर ने मौके पर ही जेईएन को बुला लताड़ लगाई। इस दौरान उपाध्यक्ष रमेश मेघदूत, प्रमोद गुर्जर, महेंद्र गौरवा, रामकृष्ण सोनी, कमल पालीवाल सहित पदाधिकारी थे। व्यापारी अर्जुनलाल ने कहा कि 9 दिन से बड़ा बाजार अवरूद्ध है। परिक्रमा कर रहे दर्शनार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन को शिकायत करने पर ध्यान नहीं दिया जाता है। मामले पर मोहल्ले के निवासी भाजपा नगराध्यक्ष प्रदीप काबरा ने आयुक्त लजपाल सिंह को लताड़ लगा 3 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त सिंह ने कहा कि संबंधित ठेकेदार से कह दिया गया है काम को जल्द पूरा करा दिया जाएगा।

नाथद्वारा . सीवरेज को लेकर की गई खुदाई और मौके पर मौजूद देवकीनंदन गुर्जर और जेईएन।

खबरें और भी हैं...