पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने दिया धरना

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा . धरने पर बैठे वकील।

नाथद्वारा | मेवाड़-वागड़ राजस्थान हाईकोर्ट संघर्ष समिति उदयपुर के बैनर तले स्थानीय शाखा ने मंगलवार को धरना दिया। वकीलों ने न्यायालय परिसर में स्थित बार एसोसिएशन के बाहर धरना देकर उच्च न्यायालय की बैंच मेवाड़-वागड़ में स्थापित करने की मांग की। इस दौरान संभागीय संरक्षक संघर्ष समिति के ईश्वरसिंह सामोता, संयोजक अध्यक्ष संघर्ष समिति के गिरीश तिवारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रलाल माली, कोमल पालीवाल, योगेश श्रीमाली, महेन्द्र सिंह राठौड़, गणपत कोठारी, चंद्रशेखर वर्मा, मनोज पालीवाल, अशोक सनाढ्य, भारतसिंह, गजेंद्र टांक, संतोष सनाढ्य, पूर्णाशंकर पालीवाल, अर्पित पालीवाल, नीरज शर्मा, जितेन्द्र पालीवाल, शुभम शर्मा, भूपेश जटिया, सुनिल पालीवाल, दीपक सनाढ्य आदि थे।

खबरें और भी हैं...